पति-पत्नी के विवाद ने रोकी दिल्ली की बिजली:पति ने नहीं दिए ₹250, गुस्से में पत्नी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ी, 3 घंटे बंद रही लाइन

सिंगरौली के झारा गांव में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक महिला 200 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बिजली विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए एनटीपीसी की 36 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन बंद कराई गई, जिससे दिल्ली जाने वाली बिजली सप्लाई करीब तीन घंटे तक प्रभावित रही। सरई थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला का पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है और वहीं रहता है। दोपहर करीब 3 बजे महिला पति को बिना बताए झारा गांव का मेला देखने पहुंची थी। मेले में उसने नाव झूला झूलने के लिए पति को फोन कर 250 रुपए मांगे। फोन पर बातचीत के दौरान पति इस बात पर नाराज हो गया कि वह बिना बताए मेला देखने क्यों आई। आरोप है कि पति ने गुस्से में महिला से दोबारा सामने नहीं आने की बात कह दी। इससे आहत होकर महिला ने पास लगे हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा
प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार महिला से बातचीत कर उसे समझाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सरई एसडीएम धर्म मिश्रा ने बताया कि प्रशासनिक प्रयासों से स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया गया है। महिला से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला की काउंसलिंग की जा रही है। ………………………………………. यह खबर भी देखें शादी की जिद पर अड़ा प्रेमी युवक टावर पर चढ़ा सिंगरौली के देवसर थाना क्षेत्र के धनहा गांव में शुक्रवार को एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने मांग कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर आकर उससे शादी के लिए सहमति नहीं देती, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस घटना के बाद टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद युवक 5 घंटे बाद टावर से नीचे उतर गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *