पति-पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड किया:तबीयत खराब हुई तो ससुर को जगाया, 5 साल पहले हुई थी दोनों की दूसरी शादी

आपसी विवाद में पति-पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। शनिवार रात 11:30 बजे जब दोनों की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना अजमेर जिले के रुपनगढ़ थाना क्षेत्र की करकेड़ी गांव स्थित केरियों की ढाणी का है। रुपनगढ़ थाना एएसआई बनवारीलाल ने बताया-शनिवार रात को सूचना मिली कि केरियो की ढाणी में पति-पत्नी ने जहर खा लिया है। परिजन उन्हें करकेड़ी के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र लेकर गए हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची। जहां से दोनों को अजमेर के लिए रेफर कर दिया। रात 12:30 बजे दोनों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आधे घंटे बाद ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया-मृतकों की पहचान कैलाश गुर्जर (26) और उसकी पत्नी हेमा (22) के रुप में हुई थी। कैलाश ढाणी में अपनी पत्नी हेमा और माता पिता के साथ रहता था। पूरा परिवार खेती बाड़ी पर निर्भर था। ससुर को खाना खिलाने के बाद कमरे में चली गई थी बहू
परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि शनिवार को चौदहस के मौके पर पति-पत्नी देवजी महाराज के मंदिर गए थे। वहां से लौटकर दोनों ने खाना खाया। कुछ देर बाद ही खेत से ससुर सुरज्ञान सिंह लौटे। इसके बाद हेमा ने उन्हें खाना खिलाया और अपने कमरे में चली गई। रात को तबीयत बिगड़ने पर ससुर को जगाया
रात 11:30 बजे हेमा ने अपने ससुर को जगाया और बताया कि पति कैलाश की तबीयत खराब हो रही है। जैसे ही ससुर कमरे में पहुंचे तो कैलाश उल्टी कर रहा था। इसके बाद ही हेमा को भी उल्टी होना शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और गांव वालों की मदद से उन्हें करकेड़ी के पीएचसी पहुंचाया। 5 साल पहले हुई थी शादी
सुरज्ञान सिंह ने बताया-बेटे कैलाश और बहू हेमा की ये दूसरी शादी थी। दोनों अपने-अपने पति-पत्नी से तलाक ले चुके थे। पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी। कैलाश घर का इकलौता बेटा था। गांव वाले बोले-परिवार में कोई विवाद नहीं था
करकेड़ी के पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह ने बताया कि कैलाश और हेमा की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। उन्होंने बताया कि ढाणी में पिछले कई सालों से यह परिवार शांति से जीवन बसर कर रहा था। पति-पत्नी के बीच क्या विवाद हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। परिजनों ने दी रिपोर्ट
एएसआई बनवारीलाल ने बताया-परिजनों ने रिपोर्ट दी है। जिसमें किसी पर शक या विवाद की आशंका नहीं जताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। …. यह भी पढ़ें सड़क पर मिला टीचर का शव,पास में बेहोश-पड़ी थी पत्नी:3 महीने पहले हुई थी शादी; सिर पर गहरी चोट के निशान श्रीगंगानगर जिले में निजी स्कूल के टीचर और उसकी पत्नी घर से 200 मीटर दूर बेसुध हालत में सड़क पर पड़े मिले। पड़ोसी युवक ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने पति-पत्नी को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने टीचर को मृत घोषित कर दिया। 3 महीने पहले ही टीचर की शादी हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *