पत्नी और प्रेमी पर घर में घुस मारपीट का आरोप,3 पर पर्चा

अमृतसर | सदर थाना पुलिस ने पत्नी की ओर से अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर हमला करवाने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और एक महिला के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित प्रिंस कुमार निवासी न्यू गोकुल विहार ने बताया कि उसकी पत्नी सोनिया के संजीव कुमार गुलाटी निवासी अमरकोट कृष्णा नगर के साथ लंबे समय से अवैध संबंध हैं। इसी विवाद को लेकर पहले भी झगड़े हो चुके हैं। 15 सितंबर को उसकी पत्नी ने उस पर और उसके पिता पर ईंटों व लाठियो से हमला किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *