पत्नी और बेटियों के हत्यारे की तलाश में दबिश:आरोपी बदर ने पड़ोसी को किया था फोन, जांच में खुलासा

लखनऊ के चारबाग स्थित चरणजीत होटल में पत्नी और चार बेटियों की बेटे के साथ हत्या करने वाले बदर की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है।
पुलिस ने बदर से घटना के बाद फोन पर बात करने वाले युवक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिनमें से दो पड़ोसी हैं।
इन्हें पुलिस रविवार रात को आगरा से लेकर आई थी। सोमवार को हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस बदर के संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ सर्च अभियान चलाया। पूछताछ में चारों से बदर के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं।
बदर की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा हत्या का मकसद पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदर के बेटे अरशद के बयान ने पुलिस की जांच उलझा रखा है, क्योंकि अभी तक हत्या की असली वजह साफ नहीं हुई है।
हत्या के कारणों की सही जानकारी के लिए बदर के बयान जरूरी है। इसके लिए पुलिस ने बदर की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया।
जिसमें उसके एक करीबी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे आखिरी बार बदर ने फोन पर बात की थी।
पुलिस ने उसी काल डिटेल्स के आधार पर उसे पूछताछ की। पुलिस की जांच में उसके हत्या में शामिल होने या साजिश में शामिल होने के अभी तक कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस कानपुर और फिरोजाबाद में कर रही तलाश पुलिस सूत्रों के मुताबिक कानपुर में बदर की लोकेशन मिली थी, लेकिन वह वहां से निकल गया। पुलिस को आशंका है कि वह फिरोजाबाद में हैं, जहां उसके कई परिचित रहते हैं।
उसने कई महीने वहां फेरी लगाकर कपड़े बेचे हैं। इसके साथ ही बदायूं और अजमेर में दरगाह और होटलों में तलाश की जा रही है। जहां उसके होने की आशंका है।
पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि बदर के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *