पत्नी और सास पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

भास्कर न्यूज | गिरिडीह सास की हत्या और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने वाले पांडेयडीह मैगजिनयां निवासी बबलू तांती को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। आरोपी की पत्नी निक्की कुमारी ने आरोप लगाया है कि उसके पति बबलू का अवैध संबंध दूसरी महिला से है। वह रोज शराब पीकर घर आता था और गाली-गलौज कर मारपीट करता था। उसके प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके चली गई थी। कुछ दिन के बाद उसके के नाम पर पांडेयडीह में प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति हुई, जिसका निर्माण भी कराया था। 7 मार्च को वह अपनी मां के साथ आवास में सफाई करने गई थी। घर का ताला खोलकर सफाई कर रही थी, तभी बबलू तांती और उसके भाई डब्लू तांती ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने मिलकर लाठी से हमला कर दिया। बबलू ने निक्की का हाथ तोड़ दिया और ताले से सिर पर वार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। लाठी, लात और घूंसों से भी हमला किया गया। स्थानीय लोगों ने निक्की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज किया। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही बबलू तांती अपने भाई के साथ फरार हो गया था। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई मुकेश पंडित ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर बबलू को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *