पत्नी की अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, केस

थाना सराभा नगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति पर उसका अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने और घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसका न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले एक प्रतिष्ठित कारोबारी के बेटे से बिना दहेज होना तय हुई थी। लेकिन रोका होने के बाद ससुराल पक्ष नई-नई मांगें रखने लगा। महिला का आरोप है कि शादी में ऑडी Q-8 कार, सोने व डायमंड का सेट के अलावा रिश्तेदारों ने भी महंगे गहने दिए। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति दूसरी लड़कियों से संबंध रखने लगा और विरोध करने पर उससे मारपीट करने लगा। इसी दौरान पति ने उसका जबरन न्यूड वीडियो बना लिया। महिला ने बताया कि पति उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे अमानवीय व्यवहार करता रहा। कभी जमीन पर नाक रगड़वाता तो कभी जबरन अश्लील हरकतें करवाईं। महिला का आरोप है कि पति के परिवार ने मिलकर खरीदी गई प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने के लिए दबाव बनाया और उसके पिता से जबरन दस्तखत करवाए। भाई के बताने पर विरोध किया तो घर से निकाला भाई ने अवैध संबंधों के बारे में बताया तो घर से निकाला पीड़िता ने बताया कि हाल ही में उसका पति मनाली घूमने गया था, जहां उसके भाई ने उसे किसी दूसरी लड़की के साथ देखा और पीछा कर इसकी जानकारी उसे दी। जब पति मनाली से लौटकर घर आया और उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। महिला ने 18 फरवरी को पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होकर अपनी शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में एसएचओ गुलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर राहुल बावा, गुलशन बावा, अंजू बावा के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द उन्हें थाने बुलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *