सरायकेला | आदित्यपुर पुलिस ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरनाटोला, शिवनारायणपुर निवासी बुधराम मुन्दुइया (58) ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी नितिमा मुन्दुइया की हत्या कर दी। घटना 22 फरवरी की है। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समीर सवैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बुधराम मुन्दुइया को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की के अलावा विनोद टुडू शामिल थे।


