लुधियाना|आर्मी के एक सिपाही पर प|ी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में थाना डिवीजन-6 में केस दर्ज हुआ है। मृतका की पहचान पायल चक्रवर्ती (24) वासी मिलिट्री कैंप के रूप में हुई है। उनका पति ढोलेवाल स्थित मिलिट्री कैंप में लांस नायक तैनात है। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को पायल चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत होने पर परिजनों ने आरोपी फौजी पर हत्या के आरोप लगाए। आर्मी और थाना डिवीजन-6 की पुलिस ने जांच में मामला हत्या का निकला। मृतका के पिता प्राबीर कुंभकर निवासी पुरुलिया, पश्चिम बंगाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 18 जनवरी को बेटी की मौत की सूचना मिली। इसके बाद वे तुरंत लुधियाना पहुंचे। पहले बताया गया कि पायल की मौत रहस्यमय हालात में हुई है बाद में पता चला कि पति ने दहेज की मांग को लेकर गला घोंटकर हत्या की गई। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पायल कई बार मायके वालों को प्रताड़ना की जानकारी दे चुकी थी। पायल की बहन ने बताया कि हत्या से पहले रात 12 बजे तक उनकी बात हुई। उस समय उनकी बहन ने कुछ ऐसा नहीं बताया कि उसे कोई परेशानी है। लेकिन फिर अगले दिन मौत की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार पायल की शादी 2022 में छोटन कुंभकर से हुई थी। दंपती का ढाई साल का एक बेटा भी है। डिवीजन-6 एसएचओ बलवंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी अभी आर्मी की हिरासत में है। हत्या से पहले दोनों बहनों ने की बात पुलिस को पायल की बहन ने बताया कि हत्या से पहले रात 12 बजे तक दोनों बहनों की बात हुई है। उस समय पायल ने किसी परेशानी का कोई जिक्र नहीं किया है। लेकिन, फिर अगले दिन उन्हें मौत की जानकारी मिली। आर्मी की जांच में आया कि रात को आरोपी फौजी नशे की हालत में प|ी के पास गया। उनकी देर रात बहसबाजी हुई। इसके बाद बुरी तरह से युवती के साथ मारपीट हुई। फिर आरोपी फौजी शव के साथ ही रात भर सोया रहा। सुबह जब फौजी उठा तो उसने देखा कि पायल कोई गतिविधि नहीं कर रही है। इसके बाद उसे आर्मी अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। वहीं, बुधवार को डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ.अवतार सिंह, डॉ.हरीश, डॉ.अभ्यदीप के बोर्ड टीम ने पोस्टमार्टम किया। मेडिकल जांच में आया कि पायल के साथ मरने से पहले मारपीट हुई है। उसके सिर की पिछली तरफ दो गहरी चोटें के निशान है। खून दिमाग के अंदर फैल चुका था। साथ ही गले पर भी निशान मिला है। अर्थात मारपीट ही मौत की वजह है।


