पत्नी की हत्या, शव दो दिनों तक घर में रखा:दुर्गंध आने की आशंका से तीन टुकड़ों में शव को नदी में फेंका, चार गिरफ्तार

झारखंड में एक स्कॉर्पियों के लिए पति ने अपने परिजनों संग मिल पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। शव को तीन टुकड़ों में किया दो दिनों तक घर में रखा। जब दुर्गंध आने की आशंका हुई तो शव को नदी में फेंक दिया। घटना धनबाद स्थित राजगंज की है। पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी पति नीरज कुमार झा, सास शोभा देवी, ननद विनीता देवी और संगीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ससुर काशीनाथ झा फरार है। मृतका अपराजिता के पति की निशानदेही पर मधुबन पुलिस ने नदी में शव को सड़ी-गली अवस्था में निकाला। शव प्लास्टिक के बोरे में बांध कर फेंका गया था। पुलिस के मुताबिक अपराजिता के लापता होने की सूचना उसके पति नीरज कुमार झा ने दी थी, पर 22 दिसंबर को अपराजिता के मायके वालों ने लिखित शिकायत देते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई थी। अपराजिता का पता नहीं चलने पर नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ में वह टूट गया और पत्नी की हत्या की पूरी कहानी सुना दी। शव भी बरामद करा दिया। स्कूटी से शव ले जाकर नदी में फेंका
पुलिस के मुताबिक, अपराजिता की हत्या 10 दिसंबर को ही उसके पति समेत ससुरालवालों ने मिलकर कर दी थी। उसके बाद शव को दो दिनों तक घर में ही रखा था। जब दुर्गंध आने की आशंका हुई तो पति ने 12 दिसंबर को शव को प्लास्टिक के बोरी में बांध स्कूटी से नदी में ले जाकर फेंक दिया। फिर 15 दिसंबर को थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। छुट्टी पर चल रहे पिता को भी बताया लापता
नीरज के पिता काशीनाथ झा बीसीसीएलकर्मी है। बहू की हत्या के बाद काशीनाथ ने 17 दिसंबर से लंबी छुट्टी ले ली थी। नीरज ने 19 दिसंबर को पिता को भी लापता बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। वहीं, मृतका के मायके वालों के मुताबिक, अपराजिता की शादी 2022 में नीरज से हुई थी। डेढ़ साल का एक बच्चा है। नीरज स्कॉर्पियो खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था। इसके लिए पत्नी से मारपीट करता था। 12 दिसंबर को शव नदी में फेंकने के बाद नीरज बेगूसराय स्थित अपने ससुराल गया। वहां यह प्रपंच फैलाया कि अपराजिता भाग गई है। फिर ससुराल वालों से 50 हजार रुपए लेकर वापस लौट आया। पति के साथ उसकी मां और दो बहनें गिरफ्तार हो गईं
हत्या के आरोप में गिरफ्तार मृतका की ननद की एक नवजात बेटी है। आरोपी पति के साथ उसकी मां और दो बहनें गिरफ्तार हो गईं, जबकि पिता फरार है। मासूम बच्ची को भी आरोपी मां के साथ जेल भेज दिया गया। पति की निशानदेही पर शव को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में शामिल फरार चल रहे मृतका के ससुर तथा एक अन्य की तलाश की जा रही है। -अजीत कुमार, सिटी एसपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *