पत्नी के जाने पर पति ने सुसाइड की कोशिश की:परिजनों ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया; इलाज जारी

सदर थाना क्षेत्र के उमराई टांडा गांव में शनिवार मध्यरात्रि एक युवक ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते परिजनों की नजर पड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में महात्मा गांधी (MG) अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पत्नी छोड़कर गई तो सुसाइड की कोशिश जानकारी के अनुसार, उमराई टांडा निवासी नानुराम पुत्र लक्ष्मण सिंह की पत्नी कुछ समय पहले घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी के चले जाने के बाद से ही नानुराम मानसिक रूप से परेशान और गुस्से में था। शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे इसी विवाद और नाराजगी के चलते नानुराम ने अपने ही घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए ​जैसे ही परिजनों को घटना का पता चला, वे तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर निजी वाहन की सहायता से एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गनीमत रही कि समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच गई। ​अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नानुराम की स्थिति में सुधार देखते हुए उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है। फिलहाल युवक का उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *