पत्नी को पीहर से लेने जाना था, फंदे पर लटका मिला

पाली | मंडिया रोड इलाके के शिव नगर में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शव पत्नी की साड़ी से बनाए फंदे पर लटकता मिला। बच्चों के साथ पत्नी पीहर गई थी। 28 वर्षीय सुनील मेघवाल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पांच साल पहले शादी हुई। दो साल के बेटे को लेकर उसकी पत्नी पीहर आकोला (चितौड़गढ़) गई हुई थी। सुनील पत्नी को पीहर से लाने के लिए जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी मां से रुपए मांगे, लेकिन इनकार कर दिया। शुक्रवार रात को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *