पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोपी पति गिरफ्तार:मां की शिकायत पर सतना पुलिस ने की कार्रवाई

सतना जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में शुक्रवार को पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलशन बंसल (27 वर्ष), निवासी इंचौल, को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता की पहचान शिवानी बंशकार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिवानी की मां सुकबरिया बंसल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को शिवानी के पति गुलशन और उसकी जेठानी रेनू उर्फ पुष्पा बंसल ने मारपीट कर जान लेने की नीयत से उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी शिवानी को पहले सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया, जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शिवानी का विवाह इंचौल निवासी गुलशन से मई में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद वह मायके चली गई थी और अक्टूबर में दोबारा ससुराल लौटी। 30 नवंबर की शाम को किसी बात पर नाराज होकर शिवानी ने पानी में सिंदूर घोलकर पी लिया था। इसके बाद पति और परिजनों ने उसे तुरंत मैहर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर 1 दिसंबर की दोपहर को उसे छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *