पत्नी खाने के लिए बुलाने गई, पति फंदे पर मिला:लोहे के एंगल से लटककर दी जान; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

भीलवाड़ा में एक युवक ने अपने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी तब लगी जब युवक की पत्नी उसे खाना खाने को बुलाने गई। जहां युवक कमरे में लोहे के एंगल से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोटो वीडियोग्राफी करवाते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया- पटेल नगर क्षेत्र में एक युवक के सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां एक फैक्ट्री श्रमिक बृजेश शर्मा (30) पुत्र लक्ष्मण ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। बृजेश की पत्नी जब उसे खाना खाने के लिए उठाने गई, तब उसने युवक को कमरे के एंगल से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को उतरवाया और जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया। बृजेश मूल रूप से चिहुटआ, बिहार का रहने वाला था और पटेल नगर में रहकर फैक्ट्री में कार्य करता था। वह दो बच्चों का पिता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *