पत्नी ने पत्थर के जाता से पति का सिर फोड़ा,मौत:कोरबा में शराबी पति के हमले से बचने किया वार, 8 बच्चों की मां गिरफ्तार

कोरबा में एक घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। शराब के नशे में धुत पति-पत्नी के बीच झगड़ा मारपीट में बदल गया, जिसके बाद पत्नी ने पत्थर के जाता से पति के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक का शव रातभर कमरे में पड़ा रहा और शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी हुई है। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान गांव का है। पहले देखिए तस्वीरें पति शराब के नशे में करता था विवाद जानकारी के अनुसार, तुमान गांव का रहने वाला 40 वर्षीय मनहरण यादव शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे में अपनी पत्नी कविता यादव (37 वर्ष) से विवाद करता था। गुरुवार की रात भी मनहरण शराब के नशे में घर आया और किसी बात को पत्नी से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मनहरण ने पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान पति के हमले से बचने के लिए पत्नी कविता ने पत्थर का जाता उठाकर पति के सिर पर वार कर दिया। मनहरण के सिर पर इतनी जोर से पत्थर लगा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मनहरण का शव रातभर कमरे में पड़ा रहा। पत्नी भी रात वहीं रही। सुबह जब लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद पुलिस ने पत्नी को किया अरेस्ट सूचना मिलने पर कटघोरा थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पत्नी कविता यादव को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या की है। मृतक मनहरण और आरोपी कविता के आठ बच्चे हैं, जिनमें छह बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी बच्चे अभी छोटे हैं। मृतक मनहरण खेती-किसानी का काम करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *