पत्नी ने पैरालाइज्ड पति को कीटनाशक पिलाकर मार-डाला:बॉयफ्रेंड संग मोबाइल पर रची साजिश, बेटा बोला-फोन पर बिजी रहती थी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पकड़ाया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी ने लकवाग्रस्त पति को कीटनाशक पिलाकर मार डाला। पत्नी ने फूलों में छिड़काव के बहाने बेटे से कीटनाशक मंगवाया था। बेटे ने पुलिस को बताया कि मां किसी से फोन पर बात करती थी। पुलिस ने अफेयर की आशंका जताई थी। पुलिस को कॉल डिटेल से पता चला कि महिला अपने बॉयफ्रेंड शमशेर के संपर्क में थी। दोनों मोबाइल पर लगातार बात करते थे और साथ मिलकर नई जिंदगी शुरू करने का प्लान बना रहे थे। इस वजह महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस साजिश में उसके बॉयफ्रेंड ने भी साथ दिया। पुलिस ने शमशेर को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी पहले ही जेल भेजी जा चुकी है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अरुण सिंह (38) परिवार के साथ आशा नगर लाटा में रहता था। डेढ़ साल पहले उसे लकवा मार गया था। वह पूरी तरह पत्नी बंटी देवी (35) पर डिपेंड था। 27 जनवरी की शाम पत्नी ने पानी में कीटनाशक मिलाया और पति को पीला दिया। इस दौरान बेटी ने मां को पानी में कीटनाशक मिलाते देख लिया था। अपने बड़े भाई (13 वर्ष) को इसकी जानकारी दी। बच्चों ने घर में रखी कीटनाशक की शीशी देखी, जो पूरी तरह खाली थी। जब अरुण की तबीयत बिगड़ने लगी तो पत्नी अस्पताल ले जाने में टालमटोल करती रही। रात भर अरुण की हालत गंभीर बनी रही। 28 जनवरी की तड़के अरुण को अस्पताल ले जाया गया। 30 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने कीटनाशक पिलाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। देखिए पहले ये तस्वीरें- अब पढ़िए हत्या की पूरी कहानी दरअसल, अरुण सिंह लकवाग्रस्त होने के साथ-साथ टीबी का भी मरीज था। पिछले डेढ़ सालों से पत्नी बंटी देवी देखभाल कर रही थी। परिवार वाले उसे आर्थिक रूप से मदद भी करते थे। 13 साल के बेटे के मुताबिक, मां मोबाइल पर किसी से बात करती थी। 27 जनवरी सुबह मां ने बेटे से फूलों में छिड़काव के लिए के लिए कीटनाशक मंगाया। बेटे ने कीटनाशक खरीदकर मां को दे दिया। शाम को उसने पहले बेटा-बेटी को कमरे से बाहर निकाल दिया। फिर कीटनाशक को पानी में मिलाकर पति को पिला दिया। पिता को कीटनाशक पिलाते हुए बेटी ने खिड़की से देख लिया। उसने यह बात बड़े भाई को बताई। लेकिन मां ने बहाना बनाकर बात को टाल दिया। बाद में बेटे ने कीटनाशक की शीशी देखी, जो खाली थी। इस बीच रात करीब 1:30 बजे अरुण सिंह को उल्टियां होने लगी। अस्पताल ले जाने के लिए टालमटोल करती रही बच्चे पिता को अस्पताल ले जाने के लिए कहते रहे, लेकिन मां टालमटोल करती रही। रात भर पिता तड़पता रहा। 28 जनवरी की तड़के उसे जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन तक चले इलाज के बाद 30 जनवरी की सुबह पिता ने दम तोड़ दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकारा मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बच्चों की दी गई जानकारी के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने बंटी देवी को पति की हत्या के संदेह में हिरासत में लिया। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर किया। आरोपी पत्नी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल इस मामले में पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। कॉल डिटेल से पकड़ा गया महिला का बॉयफ्रेंड पुलिस की जांच में पता चला कि बंटी देवी की जान-पहचान दुर्ग के रहने वाले शमशेर नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात प्यार तक पहुंच गई। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों मोबाइल पर लगातार बात करते थे और साथ मिलकर नई जिंदगी शुरू करने का प्लान बना रहे थे। इसी दौरान बंटी देवी ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस दौरान वह लगातार अपने बॉयफ्रेंड शमशेर के संपर्क में थी, जिसकी पुष्टि कॉल डिटेल रिकॉर्ड से हुई है। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… मामी-भांजा अफेयर, दुपट्टे से गला घोंटा, चाकू से काट डाला:भांजे ने बर्थडे के दिन मारा, पति को छोड़कर 2 साल से लिव-इन में थी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवक ने अपनी ही मामी को मार डाला। महिला ने पहले पति को छोड़कर रिश्ते में अपने से 2 साल छोटे भांजे से लव मैरिज की थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी कई लड़कों से फोन पर बात करती है। जब उसने इस बात से इंकार किया तो दोनों में झगड़ा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *