पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला:बैतूल पुलिस ने 6 घंटे में पकड़ा; चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल की भैंसदेही पुलिस ने गुरुवार को एक कत्ल का 6 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी भी शामिल हैं। यह घटना 16 दिसंबर को ग्राम घुघरी में हुई थी। राजू उईके (30) के पिता फरियादी ललसू उईके ने गुरुवार को हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता के मुताबिक, किसी व्यक्ति ने उनके बेटे को मार डाला। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज कर जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
जांच में पता चला कि राजू उईके की पत्नी पूनम उईके ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी और वारदात को अंजाम दिलवाया था। पुलिस ने इस मामले में पूनम के साथ उईके, सोहेल, शेख जशीम और शेख फेजान को भी गिरफ्तार किया है। राजू का पोस्टमॉर्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भैंसदेही में कराया गया। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले का खुलासा करने में निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, रामप्रकाश कीर, प्रीति पाटिल सहित हेड कॉन्स्टेबल परसराम, छोटेलाल, पंजाबरात परते, संतोष तथा आरक्षक नारायण, मनोज, सोनू, नरेंद्र, तनवीर और महिला आरक्षक जिया व चांदनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *