पत्नी पर कल्हाड़ी से हमला, पति ने की खुदकुशी:महिला की हालत गंभीर, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में विवाद के बाद पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वो बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगी है। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मानपुर निवासी अनुरंजन एक्का (34) और पत्नी पत्नी सुमित्रा एक्का (32) के बीच गुरुवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हालांकि रात में खाना खाने के बाद दोनों सो गए। लेकिन रात करीब 4 बजे पति उठकर अचानक पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। पति ने खुद को लगाई आग हमले में गंभीर रूप से घायल होकर सुमित्रा गिर गई, तो उसे मृत समझकर वह भाग निकला। कुछ समय बाद वापस आया और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार के बाकी लोग जाग गए। पड़ोसियों की मदद से गंभीर रूप से घायल सुमित्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। पति की मौत, पत्नी गंभीर शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरुआती इलाज के बाद सुमित्रा को अंबिकापुर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, पति की जलने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच अक्सर होता था विवाद परिजनों के अनुसार, अनुरंजन और सुमित्रा के बीच पहले भी अक्सर विवाद होते रहता था। दोनों के दो बच्चे हैं, जो घटना के समय दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुमित्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों खेती किसानी करते थे। शंकरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *