पत्नी पर चरित्र के शक में छुरी से हमला:शंकरगढ़ में पति ने पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र के संदेह में छुरी से हमला कर दिया। घटना 21 अगस्त की सुबह 10:30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम परेवा में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को रोड किनारे दौड़ा-दौड़ाकर छुरी से मार रहा है। थाना प्रभारी ने तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा। टीम को एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया। बाद में डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए किया हमला पीड़िता के पिता रामप्रसाद डीहकोरवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सीमा और दामाद संमलू के बीच रात में झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर सीमा ग्राम परेवा चली गई। सुबह जब संमलू ने उसे वहां देखा तो रात कहां थी पूछने लगा। इसी बात पर चरित्र का संदेह करते हुए उसने सीमा पर छुरी से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के दोनों हाथों की कलाई, माथे और पैर की पिंडली पर वार किए। घटना के समय गांव के मिट्ठू राम और खुलासों चेमा ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *