पत्नी पर टिप्पणी से नाराज छोटे भाई ने ह‍ंसिया से हमला कर बड़े की हत्या की, दंपती हिरासत में

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग भिलाई-3 थाना क्षेत्र के पुरैना​ इलाके में गुरुवार शाम करीब 6 बजे हत्या हो गई। छोटे भाई मुकेश ने अपने सगे बड़े भाई राजू की हसिया मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हंसिया को लकड़ियों के बीच छिपा दिया और घर पर ही बैठा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुकेश और उसकी पत्नी सुलोचना को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच सुबह से ही विवाद हो रहा था। पड़ोस के लोगों का कहना है कि राजू ने अपने छोटे भाई की पत्नी सुलोचना को लेकर ​अभद्र​ टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। घर में मुर्गी काटने के लिए रखे हसिया से आरोपी ने अपने भाई के जांघ और पेट में हमला कर दिया। मृतक के परिजन का आरोप है कि घटना के बाद राजू की सांसें चल रही थी, लेकिन जानकारी देने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस वजह से राजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक राजू और आरोपी मुकेश साथ में रहते हैं। पड़ोस में दोनों की बहन भी रहती है। घटना शाम करीब 6 बजे की है। मृतक राजू की पत्नी सुलोचना शादी के कुछ महीनों बाद ही विवाद के कारण छोटे भाई मुकेश के साथ रहने लगी थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। घटना के वक्त राजू और मुकेश की मां और पत्नी भी मौजूद थे। पहली पत्नी को छोड़ने के बाद राजू ने दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन दूसरी पत्नी भी कुछ महीने पहले चली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *