पत्नी से अवैध संबंध के शक में भाई की हत्या:छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा था, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार, ओगणा थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर के ओगणा थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने उसकी पत्नी और अपने बड़े भाई के बीच अवैध संबंधों के शक में बड़े भाई की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी रामवतार ने बताया कि क्षेत्र के पड़ावली चौकी अंतर्गत आने वाले लहुरों का वास में सोमवार शाम को दो भाई साथ बैठककर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। मारपीट तक नौबत आ गई। तभी छोटे भाई हीरालाल ने अपने बड़े भाई रता पर लट्ठ से वार कर दिया। हमले में रता गंभीर घायल हो गया। तभी छोटा भाई हीरालाल मौके से फरार हो गया। परिजन तुरंत घायल को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस देर रात घटनास्थल पहुंची और शव को गोगुंदा हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया था। साथ शराब पी रहे थे, तभी हुआ था विवाद
आरोपी गांव में इधर-उधर छिपकर फरारी काट रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी और बड़े भाई रता के बीच अवैध संबंध की शंका को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। मौका देखकर उसने बड़े भाई पर लट्ठ से हमा कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग लिया लट्ठ बरामद कर लिया। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *