अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेंथली मे 34 वर्षीय मजदूर ने पत्नी से झगड़ा कर जहरीली दवा का सेवन कर सुसाइड कर लिया। मृतक के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि सेंथली गांव निवासी 34 वर्षीय महावीर उर्फ रवि जाटव उसका भाई है। जो अलवर में देसूला में किराए के मकान में रहकर यहां मजदूरी करता था। पत्नी से रिचार्ज के 200 रुपए ले गया था बुधवार दोपहर को महावीर ने पत्नी से मोबाइल रिचार्ज के लिए 200 रुपए लिए थे। जिसकी शराब पी गया। इसके बाद पत्नी से झगड़ा कर देसूला से खुद के गांव सेंथली चला गया। गांव आकर उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। पहले उसे रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। उसके बाद अलवर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


