पत्नी से परेशान मोबाइल व्यापारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा

लुधियाना| मॉडल टाउन इलाके में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान करन मेहता पुत्र राज कुमार वासी नेहरू नगर, मॉडल टाउन के रूप में हुई है। मामले में जांच अधिकारी राजन कुमार ने बताया, सोमवार सुबह सूचना मिली थी नेहरू नगर के एक घर के कमरे में फंदे के साथ शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंच पता चला कि मृतक करण मेहता है,जोकि मोबाइलों का काम करता है। जिसका परिवार विदेश में रहता है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि करन मेहता का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और वह अपनी पत्नी से अलग होकर रह रहा था। वहीं जब कुछ दिनों से करन अपने कमरे से बाहर नही आर रहा था,तो सोमवार को मकान के मालिक ने करन के कमरे में जाकर देख तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित किया है। परिजनों के आने के उपरांत बयान दर्ज किए जाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *