‘पत्रकारों के लिए रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट 6 साल से बंद, इसे फिर लागू किया जाए’

भास्कर न्यूज | अमृतसर प्रेस क्लब ऑफ अमृतसर के प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेलराज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को मांग पत्र सौंपकर पत्रकारों को मिल रही पुरानी सुविधाओं को बहाल करने और नई राहतें देने की अपील की है। मांग-पत्र में मांग की गई कि कोविड-19 महामारी से पहले भारतीय रेलवे मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट देती थी। लेकिन महामारी के दौरान सुरक्षा कारणों से इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। अब हालात सामान्य हो चुके हैं, इसलिए इस सुविधा को फिर से बहाल किया जाए। रियायत के न होने से पत्रकारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है, जिससे उनकी पेशेवर आवाजाही प्रभावित हो रही है। यह छूट न केवल एक्रीडिए​टेड मान्यता प्राप्त पत्रकारों को, बल्कि पंजाब सरकार की ओर से जारी ‘येलो कार्ड’ के पत्रकारों को भी मिलनी चाहिए। इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सभी टोल प्लाजा पर पत्रकारों के लिए फ्री पैसेज की सुविधा शुरू की जानी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *