पत्रकार आशुतोष कुमार को पितृशोक, हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार आज

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष कुमार के पिता एसएम सिन्हा का मंगलवार को सिंदवार टोली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्व. सिन्हा झारखंड गठन से पूर्व रांची में विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर रहे । झारखंड गठन के बाद इनका स्थानांतरण बिहार हो गया था। उनके निधन से परिजनों में शोक की लहर है। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री सहित पोते-पोतियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुधवार शाम को हरमू मुक्ति धाम में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की सूचना पर कई गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने शोक प्रकट किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *