पथराव के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस:कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई; दो पक्षों के 23 लोगों पर केस

शहर के बड़ा कब्रिस्तान क्षेत्र में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने पथराव का रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर पत्थर चले, जिसमें दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, मौके से गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने उसी क्षेत्र में जुलूस भी निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत संदीप मराठा और साहिल, फैजान व सलमान के बीच हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, मोघट और पदमनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति संभाली। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय भी घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है। एक पक्ष से आरोपी बनाए गए लोग 1. सलमान पिता मोहम्मद यासीन 2. आसिफ पिता मोहम्मद यासीन 3. फैजान पिता रफीक 4. साहिल पिता सलीम 5. साहिल पिता सादिक 6. सक्कू 7. आदिल 8. शाहरुख 9. राजा 10. समीर 11. सुफियान 12. सोहेब 13. अयान 14. अन्य अज्ञात निवासी दूसरे पक्ष से आरोपी बनाए गए लोग 1. सोनू पिता विनोद यादव 2. आकाश 3. रितिक पिता मनोज 4. अमन 5. फुग्गा 6. राहुल पिता किशोर (निवासी बड़ा कब्रिस्तान रोड, खंडवा) 7. अजय निवासी प्रेम नगर सियाराम चौक, खंडवा 8. अन्य अज्ञात निवासी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *