परपोड़ी| ग्राम पथरीखुर्द में गुरुवार को सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन सरपंच सोनल डोगेंद्र वर्मा ने किया। मंडी बोर्ड द्वारा स्वीकृत इस सड़क का निर्माण 12 लाख 30 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम में अगरहित वर्मा, बूथ अध्यक्ष लोकेश वर्मा, मंडल महामंत्री भोज सिन्हा व गोपाल लीलरिया उपस्थित रहे।


