हजारीबाग के एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बंडासिंघा गांव की चीना देवी के रूप में हुई है। चीना देवी का पथरी का ऑपरेशन आरोग्यम अस्पताल में किया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल ले गए। दूसरा ऑपरेशन किया गया। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप मौत की खबर के बाद परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने मुआवजे की मांग की और अस्पताल परिसर में धरना दिया। उन्होंने हजारीबाग सदर थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। जांच में जुटी पुलिस अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि मरीज का ऑपरेशन सफल रहा था। उन्हें स्वस्थ हालत में छुट्टी दी गई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मामला अब पुलिस के पास है। जांच में तथ्यों का पता चलेगा और प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।


