पदमपुर में हेरोइन केस का वांछित अबोहर से गिरफ्तार:100 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा, पुलिस को देखकर घबराया

फाजिल्का जिले के अबोहर की सिटी वन पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने राजस्थान के पदमपुर में 2 किलो हेरोइन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100 नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस को देख फेंका लिफाफा पुलिस के मुताबिक सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह गश्त पर थे। वे किल्लियांवाली बाईपास रोड से जोहड़ी मंदिर लिंक रोड पर पहुंचे। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। उसने अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा फेंक दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। लिफाफे की जांच की, तो उसमें से नशीली 100 गोलियां मिली। पकड़े गए आरोपी की पहचान सराभा नगर के अर्शदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड की मांग करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अर्शदीप पदमपुर में 2 किलो हेरोइन के मामले में वांछित था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *