पदमा थाना परिसर में दशहरा पूजा पर शांति समिति की बैठक, डीएसपी बोले

भास्कर न्यूज | पदमा दशहरा पर्व को लेकर पदमा थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी अजीत कुमार विमल ने की जबकि संचालन थाना प्रभारी संजीत कुमार दुबे ने की। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी, समाजसेवी,जनप्रतिनिधि व विभिन्न पूजा समितियां के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में डीएसपी विमल कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की होता ही नहीं भारती जाएगी उन्होंने कहा हम अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं है सकते लेकिन इसके लिए जन सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पूजा आयोजकों से सरकारी दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने, महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग अलग प्रवेश व निकासी मार्ग निर्धारित करने और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया। हर पंडाल या मंडप में अग्निशामक यंत्र या फिर बालू या पानी रखने की अपील की ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *