प्रतापगढ़ | उदयपुर के गणपति वाटिका, बोहरा गणेश में विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री केके शर्मा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पालीवाल (नाथद्वारा), प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष इंद्रा शर्मा और युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष विकास शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विप्र फाउंडेशन के सेवा कामों और वर्ष 2025 की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में पदाधिकारियों को भगवान परशुराम का सचित्र भेंट और उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतापगढ़ जिले से जिला अध्यक्ष गणपत लाल शर्मा के नेतृत्व में जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, मुकेश नागर, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मेहता, जिला संरक्षक शुभम भट्ट, और तहसील अध्यक्ष गोपाल मेनारिया और महेश मेनारिया ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेश पालीवाल ने किया, जबकि प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने आभार व्यक्त किया।


