पदोन्नति में तेजी लाने फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

कवर्धा| छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जिले में प्राथमिक प्रधान पाठक की पदोन्नति में शीघ्रता लाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि वरिष्ठता सूची जारी करने, गोपनीय चरित्रावली कार्य में तेजी लाने और डीपीसी द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने पर चर्चा की। फेडरेशन ने सुझाव दिया कि पदस्थ सहायक शिक्षक को वहीं पदस्थापना मिले, सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को काउंसलिंग में उच्च क्रम पर रखा जाए और जो शिक्षक काउंसलिंग में नहीं शामिल होते, उन्हें प्रतीक्षा सूची से पद प्रदान किया जाए। इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष केशलाल साहू, उपाध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, प्रहलाद वैष्णव, हितेंद्र सोम, अशोक विनायक, झुमुक लाल बंछोर, राकेश खरे, उमेश ठाकुर, अर्चना तिवारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *