पद्मश्री छुटनी महतो की स्कॉर्पियो चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| सरायकेला सरायकेला जिला पुलिस ने पद्मश्री छुटनी महतो के परिचित की स्कॉर्पियो की चोरी मामले का खुलासा 8 महीने बाद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी की स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली गई है। स्कॉर्पियो का इंजन एवं चेचिस नंबर तक बदल दिया गया है। इसे बेचने की फिराक में थे। स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने एवं बरामद होने के मामले का खुलासा करते हुए सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत ने प्रेस वार्ता में बताया कि आठ माह पूर्व कोलाबिरा निवासी रमजान अली के घर के पास से उनकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी (जेएचO5 बीएस /2034) चुरा ली गई थी। उन्होंने चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। इस बीच रमजान अली ने पद्मश्री छुटनी महतो से भी वरीय अधिकारियों के समक्ष मामला संज्ञान में लाने की बात कही। इसके बाद पद्मश्री छुटनी महतो ने सीएम आवास पहुंचकर गाड़ी चोरी मामले की के पड़ताल की मांग की। गौरतलब है कि रमजान अली के स्कॉर्पियो गाड़ी पर छुटनी महतो भी सवार होकर चला करती थी। सीएम आवास मामला पहुंचने पर सरायकेला पुलिस ने लगातार अनुसंधान करते हुए 8 महीने बाद वाहन चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें धनबाद जिला निवासी सुग्रीव कुमार और पलामू जिला निवासी कवलधारी विश्वकर्मा शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चुराए गए स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।उसे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरी किए गए स्कॉर्पियो का नंबर बदल दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अनुसंधान कर रहे तीन पुलिस पदाधिकारी को रिवॉर्ड दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *