पद्मश्री डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:श्रीरंगपटना के पास कावेरी नदी में तैरता मिला शव; कर्नाटक पुलिस बोली- आत्महत्या का शक

कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी में मृत पाए गए थे। 70 वर्षीय अयप्पन कृषि और मत्स्य पालन वैज्ञानिक थे और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICMR) का नेतृत्व करने वाले पहले गैर-फसल वैज्ञानिक थे। रविवार को कर्नाटक पुलिस ने बताया कि पुलिस को नदी में तैरते हुए एक शव के बारे में लोगों से सूचना मिलने के बाद उनका शव बरामद किया गया। उनका दोपहिया वाहन नदी किनारे पाया गया और संदेह है कि अयप्पन ने नदी में छलांग लगाई होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है पूरी जांच के बाद ही उनकी मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सकती है। सुब्बन्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और का इंतजार किया जा रहा है। 7 मई से गायब थे अयप्पन मैसूर के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। घरवालों ने बताया कि अयप्पन 7 मई से गायब थे, 8 मई को मैसूर के विद्यारण्यपुरम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह श्रीरंगपटना में कावेरी नदी के तट पर स्थित साईंबाबा आश्रम में अक्सर ध्यान किया करते थे। अयप्पन को 2022 में पद्मश्री दिया गया भारत की ‘नीली क्रांति’ में अहम भूमिका निभाने वाले अयप्पन को 2022 में पद्मश्री दिया गया था। इसी बीच, ICAR पूर्व सदस्य वेणुगोपाल बदरवाड़ा ने पद्मश्री पुरस्कार विजेता सुब्बान्ना अयप्पन की ‘असामयिक और रहस्यमयी’ मौत की कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि यह घटना ICAR में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… पद्मश्री से सम्मानित बैगा चित्रकार जोधइया अम्मा का निधन:उमरिया में 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध बैगा चित्रकार और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित जोधइया अम्मा का निधन हो गया है। वे उमरिया जिले के लोढ़ा गांव की रहने वाली थीं। रविवार शाम करीब 6 बजे उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अपने गांव में अंतिम सांस ली। जोधइया अम्मा लंबे समय से बीमार थीं। जबलपुर में भी उनका इलाज चला था। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार लोढ़ा गांव में ही किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *