पद्मश्री से सम्मानित देश के गुमनाम नायक:MP के भगवानदास बुंदेली युद्ध कला के ट्रेनर, छत्तीसगढ़ की बुधरी ने समाज सेवा के चलते शादी नहीं की

केंद्र सरकार ने 25 जनवरी की शाम पद्म सम्मान की घोषणा की। देश की 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इनमें ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने बिना सुर्खियों में आए समाज, संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में दशकों तक काम किया। इन लोगों ने चमक-दमक से दूर, जमीन पर बदलाव लाया। मध्य प्रदेश के भगवानदास रैकवार ने अपनी जवानी बुंदेली युद्ध कौशल को संरक्षित करने में बिता दी। छत्तीसगढ़ की बुधरी ताती 15 साल की उम्र से समाज सेवी में जुटी हैं। इसके चलते उन्होंने शादी भी नहीं की। खबर में जानिए देश के इन्हीं गुमनाम नायकों के बारे में… राजस्थान मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश बिहार छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र पद्म सम्मान 2026: धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबू सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया जाएगा। एक्टर आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। इनमें 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… …………………………….. गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र: सेना के 3 अफसरों को कीर्ति चक्र, 13 को शौर्य चक्र; 982 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सर्विस मेडल की घोषणा की। एस्ट्रोनॉट और एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं तीन अधिकारियों को कीर्ति चक्र और 13 को शौर्य चक्र दिया जाएगा। इस बार पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े 982 कर्मियों को बेहतरीन (उत्कृष्ट) सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *