मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना व पद्माक्षी योजना के तहत लाभ सेवंचित शेष बालिकाओं के आवेदन स्कूल लॉगिन से करने की अंतिम तिथिअब 26 फरवरी निर्धारित की गई है। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी(मुख्यालय) माध्यमिक द्वारा इन आवेदनों का सत्यापन 28 फरवरी तककरने के निर्देश दिए गए हैं। बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने इस संबंध में निर्देशजारी किए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना, पद्माक्षीपुरस्कार योजना में पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से पात्र छात्राओं केखाते में 23 जनवरी को जमा कराई जा चुकी है। पुरस्कार की राशि से वंचितरही छात्राओं को एक मौका और दिया गया है।


