पनग्रेन ने पठानकोट के बाढ़ पीड़ितों के लिए 1100 राशन किटें रवाना की

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में पनग्रेन के चेयरमैन डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने जानकारी दी कि पठानकोट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए आज 1100 राशन किटें भेजी गईं। चेयरमैन गिल ने बताया कि राहत कार्यों में विधायकों और जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। पठानकोट के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई राहत सामग्री में 5 किलो आटा, 1 किलो चीनी, सरसों का तेल, मसाले, नमक-मिर्च और चावल जैसी आवश्यक चीजें शामिल हैं। इस मौके पर उनके साथ डीएफएससी (पश्चिमी) सरताज सिंह चीमा और फूड सप्लाई विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में फसलों और पशुओं के चारे पर गंभीर असर पड़ा है। ऐसे में सरकार की ओर से न केवल इंसानों के लिए राशन, बल्कि पशुओं के लिए चारे और जरूरी दवाओं की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पठानकोट जिले की जिम्मेदारी लुधियाना जिले को सौंपी गई है और सरकार द्वारा विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें विधायकों, चेयरमैन, प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। डॉ. गिल ने भावुक शब्दों में कहा कि प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे ये पंजाबी हमारे अपने हैं। इस दुख की घड़ी में उनका हाथ थामना सिर्फ मानवता की सेवा नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि और भी राहत किटें तैयार की जा रही हैं, ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके। बाढ़ पीडितों के लिए 1100 राशन किटें भेजी गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *