पन्ना की केन नदी में युवक का शव मिला:मछली पकड़ने गया था; परिजन बोले- किनारे पर ही रहता था

शाहनगर थाना क्षेत्र की केन नदी के चकरा घाट पर एक 27 वर्षीय युवक का शव मिला। परिजनों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को पानी से निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान ममता कॉलोनी, शाहनगर निवासी 27 वर्षीय विष्णु कोल, पिता गोविंद कोल के रूप में हुई है। मृतक के पिता गोविंदा कोल, जो मजदूरी करते हैं, ने बताया कि उनका बेटा 5 अक्टूबर की दोपहर मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया था। वह पूरी रात नदी के पास ही रहा। 6 अक्टूबर को उन्हें जानकारी मिली कि उनका बेटा नदी में डूब गया है। जब वे नदी किनारे पहुंचे, तो उन्हें बेटे का शव पानी में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *