पन्ना के उत्तरवन मंडल में मिला तेंदुए का शव:बहेरा बीट-456 के पास जानवर से आपसी संघर्ष की आशंका

पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत बहेरा बीट में एक तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का शव बरामद किया। तेसाथ ही डॉग स्क्वायड की टीम की बुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वहीं तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम उपरांत अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि फिलहाल तेंदुए की मौत का कारण किसी अन्य जंगली जानवर से आपसी संघर्ष होना बताया जा रहा है। दरअसल जिले के टाइगर रिजर्व सहित उत्तरवन मंडल के जंगलों में बाघों सहित तेंदुओं के आपसी संघर्ष की घटनाएं भी सामने आती रहती है। ताजा मामला उत्तरवन मंड़ल क्षेत्र अंतर्गत बहेरा बीट 456 में एक तेंदुए की मौत हो गई। दूसरा वन्य प्राणी से हुआ संघर्ष उत्तरवन मंड़ल के डीएफओ गर्वित गंगवार ने बताया कि गुरुवार की सुबह 10 बजे जंगल की तरफ गांव की कुछ महिलाएं गई थी। जिन्होंने तेंदुए के शव को देखा और हमारे स्टाफ को जानकारी दी। जिसके बाद हम डॉग स्कॉयड के साथ मौके पर पहुंचे और मृत तेंदुए का शव बरामद किया। जिसका पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं प्रथम दृष्टया मौत का कारण किसी अन्य वन्यप्राणी से आपसी लड़ाई की आशंका जताई जा रही है। दूसरा वन्यप्राणी तेंदुआ या बाघ हो सकता है। जिसकी तलाश भी वन विभाग की टीम कर रही है, क्योंकि आपसी संघर्ष में उसके घायल होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *