पन्ना के NH-39 पर कार पेड़ से टकराई, तीन घायल:ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा, दो गंभीर

पन्ना में नेशनल हाईवे-39 पर एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों ने कार की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यह घटना छतरपुर-पन्ना मार्ग पर पांडव फॉल के पास हुई। घायलों में से एक लाल चंद्र (42) ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार राजेश गुदारा (60) और देवी सिंह (55) के साथ छतरपुर से सिंगरौली लौट रहे थे। लाल चंद्र के अनुसार, ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल पन्ना जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिला चिकित्सालय के ड्यूटी डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है, जबकि एक खतरे से बाहर है। उनका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *