पन्ना जिला कांग्रेस के सहप्रभारी बने भूपेंद्र राहुल

छतरपुर|कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पन्ना जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए छतरपुर के नेता भूपेंद्र राहुल को जिम्मेदारी दी है। प्रदेशाध्यक्ष ने भूपेंद्र राहुल को पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी नियुक्त किया है। वे जिला प्रभारी संजय यादव के साथ पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। वर्तमान में पन्ना जिले में पार्टी का एक भी विधायक नहीं है। नगरीय और पंचायत के निकायों में भी कांग्रेस की भागीदारी न के बराबर है। पन्ना जिले में पार्टी का संगठन भी कमजोर है। भूपेंद्र राहुल अच्छे वक्ता होने के साथ संगठन निर्माण का लंबा अनुभव है। उन्होंने 2002 में बहुजन समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष रहते हुए छतरपुर जिले में पार्टी का मजबूत आधार बनाया था। विधानसभा चुनाव 2024 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा काम किया था। उनके इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने नई जिम्मेदारी है। भूपेंद्र को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *