पन्ना पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का खुलासा:होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करते हैं लाखों की ठगी

पन्ना पुलिस ने होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया। बुधवार को पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को “घर बैठे लाखों कमाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से निशाना बनाता था।
फाइव-स्टार होटलों के गूगल मैप पर रिव्यू के बदले पैसों का दिया लालच ठगी का यह मामला पवई थाना क्षेत्र के एक फरियादी से शुरू हुआ। आरोपियों ने उसे “Home Earner” नामक एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। शुरुआत में फरियादी को फाइव-स्टार होटलों के गूगल मैप पर रिव्यू करने और हर रिव्यू के बदले 200 रुपए मिलने का लालच दिया गया। फरियादी से ठगे 4 लाख 98 हजार रुपए विश्वास जीतने के लिए फरियादी के खाते में शुरुआती तौर पर कुछ पैसे भी भेजे गए। जब फरियादी पूरी तरह से जाल में फंस गया, तो उसे ‘क्रिप्टो ट्रेडिंग’ के बड़े खेल में शामिल किया गया। एक फर्जी वेबसाइट पर उसे कृत्रिम मुनाफा (Artificial Profit) दिखाकर धीरे-धीरे 4 लाख 98 हजार 480 रुपए ठग लिए गए। जांच में सामने आया कि ठग केवल तकनीकी नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक दबाव का भी इस्तेमाल करते थे। वे शुरुआती छोटे भुगतान से विश्वास जीतते थे, फिर टास्क में गलती बताकर ‘रेपुटेशन पॉइंट’ बढ़ाने के नाम पर और पैसे मांगते थे। टेलीग्राम ग्रुप में अन्य सदस्यों के फर्जी प्रॉफिट स्क्रीनशॉट दिखाकर भी मानसिक दबाव बनाया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार साइबर सेल और पवई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने डिजिटल ट्रांजैक्शन और टेलीग्राम अकाउंट्स का तकनीकी विश्लेषण किया। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उत्तर प्रदेश के महोबा, लखनऊ और दिल्ली से तीन मुख्य आरोपियों – ऋतिक साहनी (सिद्धार्थ नगर, यूपी), सिद्धांत श्रीवास्तव (महोबा, यूपी) और पंकज उर्फ राजेश मेहता (दिल्ली) को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *