पन्ना पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा:किसान के खेत से चुराई सिंचाई मोटर बरामद, आरोपी रैपुरा के रहने वाले

पन्ना जिले की रैपुरा थाना पुलिस ने खेत से सिंचाई मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली है। यह मामला 28 जनवरी की रात का है। गौशाला सदन की अध्यक्ष रमा लोधी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कुएं से बिजली की मोटर चोरी हो गई है। पुलिस ने धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पड़ोस के खेत वालों ने ही की चोरी पुलिस ने संदेह के आधार पर रैपुरा निवासी गुड्डा चौधरी और प्रमोद कोरी को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका खेत गौशाला के बगल में ही है। उन्होंने मोटर बेचकर पैसे आपस में बांटने के लिए चोरी की थी। खेत में चारे के नीचे मिली मोटर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर प्रमोद कोरी के खेत में पैरा (चारे) के नीचे छिपाई गई मोटर बरामद कर ली। बरामद की गई मोटर की कीमत करीब 15 हजार बताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *