पन्ना पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को पकड़ा:ओडिशा से लेकर आ रहे थे, गैस चूल्हे और बाल्टी में छिपाकर रखा था

पन्ना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये है। आरोपी इस गांजे को ओडिशा से लाकर पन्ना और आसपास के जिलों में खपाने की फिराक में थे। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर पवई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तहसील तिराहा पर तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान, आरोपियों के पास मौजूद गैस चूल्हे के कार्टून, डिस्टेंपर की बाल्टी और प्लास्टिक की बोतलों में गांजे के पैकेट छिपाए गए थे। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए यह शातिर तरीका अपनाया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बृजेश पटेल (31 वर्ष), महेश पटेल (37 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पठारी, जिला छतरपुर, और सुरेंद्र सिंह (38 वर्ष), निवासी ग्राम ननौरा, जिला छतरपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर यहां महंगे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में पवई थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील अहिरवार, उनि. एम.एल. कोल, सउनि आनन्द मोहन मिश्रा, विजय गर्ग, प्र.आर. गणेश सिंह, अंजनी तिवारी, आरक्षक सुशील कोल, भागीरथ, प्रेम और सायबर सेल टीम पन्ना का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *