पन्ना बॉयज हॉस्टल में रसोइए ने छात्र को पीटा:नाश्ता न मिलने पर विवाद; सरकारी हॉस्टल के मारपीट का वीडियो सामने

पन्ना के एक सरकारी हॉस्टल में नाश्ते को लेकर विवाद में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हॉस्टल के रसोइए ने छात्र की पिटाई की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना अजयगढ़ स्थित शासकीय अनुसूचित जनजाति सीनियर बॉयज हॉस्टल की है। छात्र नवनीत अहिरवार ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है। नवनीत सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक कोचिंग में था, जिसके कारण वह नाश्ता नहीं कर पाया था। वापस लौटने पर नवनीत ने रसोइए रामदेव अहिरवार से नाश्ता मांगा। रसोइए ने नाश्ता खत्म होने की बात कहकर मना कर दिया। जब छात्र ने पोहा न होने पर बिस्किट या नमकीन देने को कहा, तो रसोइया गुस्सा हो गया और विवाद करने लगा। छात्र ने बताया कि रसोइया ने कॉलर पकड़कर मारपीट की छात्र नवनीत के अनुसार, रसोइए ने उसकी कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि रसोइया उसे बाहर मिलने पर जान से मारने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दे रहा था। इस संबंध में जब रसोइए रामदेव अहिरवार से बात की गई, तो उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ‘कुछ भी नहीं हुआ है और सभी बच्चे हमारे अपने जैसे हैं’। वहीं, इस पूरे मामले पर जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *