पन्ना में बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता अमितेश मिश्रा पर शराब के नशे में स्थानीय लोगों से गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना बुधवार दोपहर को उनके कार्यालय के बाहर हुई, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। लोगों ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत स्थानीय निवासियों ने इस मामले में पन्ना कोतवाली में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बिजली कंपनी कार्यालय के बाहर समोसे की दुकान लगाने वाले गोकुल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दोपहर में अधिकारी नशे की हालत में आए और उनकी दुकान का सामान हटाने को कहने लगे। जब उन्होंने शिकायत करने की बात कही, तो अधिकारी ने विवाद शुरू कर दिया। अधिकारी पर जबरन लोगों का सामान हटाने का आरोप गुप्ता के अनुसार, अधिकारी जबरन लोगों का सामान हटाने लगे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों ने अमितेश मिश्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले पर जब कार्यपालन अभियंता अमितेश मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की गई किया गया, तो वे मीडिया के कैमरों से बचते हुए अपने कार्यालय के अंदर चले गए।


