पन्ना में कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या:साक्ष्य छिपाने झाड़ियों में फेंका शव; आरोपी फरार, 20 साल पहले हुई थी शादी

पन्ना के शाहनगर थाना क्षेत्र के खमतरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के मकसद से शव को पास की झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। झाड़ियों में मिला लहूलुहान शव घटना शाहनगर के रामपुर खजुरी हार इलाके की है। रविवार को जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तब उन्होंने झाड़ियों के बीच 40 वर्षीय मीरा बाई का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची, महिला के शरीर पर कुल्हाड़ी से हमले के कई गहरे निशान थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देखें तीन तस्वीरें… पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका एएसपी वंदना सिंह चौहान ने बताया कि हत्या के बाद से मृतका का पति निर्भय सिंह राठौर (50) फरार है। रविवार को वारदात के बाद से ही वह गांव से लापता है। शाहनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बेटे है। आरोपी पति का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। पुलिस की अलग-अलग टीम कर रही तलाश पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पति ने अपनी पत्नी की जान क्यों ली। घर में किसी विवाद या आपसी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *