पन्ना में खाद की कालाबाजारी:पिकअप गाड़ी से 70 बोरी डीएपी और 25 बोरी यूरिया जब्त, दस्तावेज नहीं मिले

पन्ना जिले में जहां एक तरफ किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खाद की कालाबाजारी की खबरें भी लगातार आ रही हैं। इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार शाम एसडीएम संजय नागवंशी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पन्ना के गल्ला मंडी क्षेत्र में छापा मारकर 95 बोरी अवैध खाद जब्त की है। एसडीएम संजय नागवंशी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टिकुरिया मोहल्ला में गल्ला मंडी के पीछे एक पिकअप वाहन (MP-19 GA-3550) खड़ा है, जिसमें अवैध खाद है। टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 70 बोरी डीएपी खाद मिली। वाहन चालक राजकुमार कुशवाहा से जब इस खाद के बारे में पूछा गया तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप को जब्त कर कोतवाली थाना पहुंचा दिया। देखिए तस्वीरें एक घर से 25 बोरी यूरिया भी जब्त एसडीएम ने बताया कि जहां पिकअप खड़ी थी, ठीक उसके सामने आलोक रावत नामक व्यक्ति का मकान है। उस घर से भी पुलिस ने 25 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि यह खाद कहां से लाई गई थी और इसे कहां बेचा जाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *