पन्ना में दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा:कांग्रेस नेता बोले-बेटे की शादी को खास बनाना चाहता था; गांव में पहली बार निकली ऐसी बारात

पन्ना जिले के अजयगढ़ स्थित पिस्टा गांव में दूल्हा नितिन पांडे अपनी दुल्हनिया को लेने के हेलीकॉप्टर से पहुंचा। यह घटना जिले में पहली बार हुई, जिससे यह शादी चर्चा का विषय बन गई। पिस्टा निवासी कांग्रेस नेता और पूर्व प्रत्याशी भारत मिलन पांडे ने अपने बेटे नितिन की शादी को यादगार बनाने के लिए एक हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया। उन्होंने इसके लिए काफी रकम खर्च की। ग्रामीण हेलीकॉप्टर बारात देखने के लिए हेलीपैड पहुंचे जैसे ही गांव के आसमान में हेलीकॉप्टर की आवाज सुनाई दी, बड़ी संख्या में ग्रामीण हेलीपैड की ओर उमड़ पड़े। लोग दूल्हे को और फिर हेलीकॉप्टर से विदा होकर आई दुल्हन को देखने के लिए उत्सुक थे। यह जिले में इस तरह का पहला मामला है, जहां बारात हेलीकॉप्टर से गई और दुल्हन की विदाई भी उसी तरह की गई। इस ‘शाही’ बारात ने न केवल गांव में बल्कि पूरे जिले में खासी सुर्खियां बटोरीं। देखिए तस्वीरें… कांग्रेस नेता बोले- बेटे की शादी को खास बनाना चाहता था दूल्हे के पिता भारत मिलन पांडे ने बताया, “मैं अपने बेटे की शादी को खास बनाना चाहता था। यह हमारे लिए खुशी का पल है।” दूल्हे नितिन पांडे ने कहा कि हेलीकॉप्टर से बारात ले जाना एक अलग अनुभव था, जो उन्हें हमेशा याद रहेगा। स्थानीय निवासी रानी बाई ने बताया कि उन्होंने गांव में पहली बार ऐसा नजारा देखा है और सभी लोग बहुत खुश हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *