पन्ना के गुन्नौर थाना क्षेत्र में छिगम्मा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। साली को ससुराल छोड़कर वापस लौट रहा था युवक जानकारी के अनुसार, मड़ैयन थाना पवई निवासी 26 वर्षीय ऊनिष चौधरी पुत्र जीवा लाल चौधरी अपनी साली को भटगांव छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। छिगम्मा पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे रामदास नामक बाइक सवार से टकरा गई। रामदास की बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। हादसे में दो युवक गंभीर घायल गंभीर चोटों के कारण ऊनिष चौधरी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रामदास और उसके साथी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पूरी कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।


