पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में जटेरा घाट पर धान से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद सड़क पर धान बिखर गई, जिससे नुकसान हुआ है। नीलगाय को बचाने में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ट्रक मलघन खरीदी केंद्र से धान लेकर बड़ागांव वेयरहाउस जा रहा था। रविवार 21 दिसंबर को जटेरा घाट पर घने कोहरे के बीच अचानक एक नीलगाय ट्रक के सामने आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। चालक-हेल्पर सुरक्षित दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर (MP18H5201) है। ट्रक पलटने के बाद उसमें लदी धान सड़क पर फैल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक और हेल्पर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। धान को हुआ नुकसान हादसे के कारण धान को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी संबंधित विभाग और पुलिस को दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। देखें हादसे की तस्वीरें…


